Adil Rashid Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज़ आदिल राशिद (Adil Rashid) रविवार, 01 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले (SL vs ENG 2nd T20) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि आदिल राशिद के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि इंग्लैंड के लिए अब तक कोई भी गेंदबाज़ नहीं कर पाया है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के आदिल राशिद टी20 इंटरनेशनल में अब तक इंग्लैंड के लिए 135 मैचों की 128 पारियों में 148 विकेट चटका चुके हैं। यहां से वो दूसरे टी20 मुकाबले में अगर श्रीलंका के दो विकेट और चटकाते हैं तो वो T20I में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ इंग्लैंड के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट
- आदिल राशिद - 135 मैचों की 128 पारिोयं में 148 विकेट
- क्रिस जॉर्डन - 95 मैचों की 94 पारियों में 108 विकेट
- स्टुअर्ट ब्रॉड - 56 मैचों की 55 पारियों में 65 विकेट
- सैम करन - 65 मैचों की 62 पारियों में 60 विकेट
- मार्क वुड - 38 मैचों की 37 पारियों में 54 विकेट