IPL 2025, Mumbai Indians: पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आगामी सीजन से पहले अपनी स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, उन्होंने मेगा ऑक्शन में अफगानिस्तान के यंग मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र (Allah Ghazanfar) को खरीदा था जो कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बुरी तरह चोटिल होकर IPL 2025 से बाहर हो गए। ऐसे में अब MI ने उनकी रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान करके घातक गेंदबाज़ मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।
मुंबई इंडियंस ने रविवार, 16 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को अपने स्क्वाड में हुए बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'अफगानी ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को मुंबई इंडियंस ने अल्लाह ग़ज़नफ़र के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है, जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।'
Mujeeb Ur Rahman, the Afghan off spinner has been signed by Mumbai Indians as a replacement for Allah Ghazanfar who has been ruled out of IPL 2025 due to an injury.
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
Mujeeb was one of the youngest ever… pic.twitter.com/urNJhbfVl7
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अल्लाह ग़ज़नफ़र को खरीदने के लिए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बिडिंग वॉर की थी जिसके बाद वो उन्हें 4.80 करोड़ में मिले थे, लेकिन वो मुंबई की जर्सी पहन पाते इससे पहले ही इंजरी के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए। बात करें अगर मुजीब की तो वो भी किसी से कम नहीं हैं। ये अफगानी खिलाड़ी आईपीएल में अब तक 19 मैच खेल चुका है जिसमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए हैं। उन्हें MI ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर अपनी टीम में जोड़ लिया है।