AFG vs IRE 5th ODI: पांचवें मैच में आयरलैंड की 6 विकेट से हार, अफगानिस्तान ने 4-0 से जीती वनडे सीरी (Image Source: X)
AFG vs IRE 5th ODI: अफगानिस्तान ने पांचवें वनडे में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 298 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान ने रहमत शाह (Rahmat Shah) की कप्तानी पारी के दम पर 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (15 अगस्त) को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला गया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी के न्यौता मिलने पर 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन का स्कोर खड़ा किया।
आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी 13 रन और कप्तान पॉल स्टर्लिंग 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केड कारमाइकल ने हैरी टेक्टर के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े, लेकिन कारमाइकल 22 रन बनाकर आउट हो गए।