T20WC 2026: टिम सेफर्ट और फिन एलन की शुरुआत के बाद फीकी पड़ी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, इंग्लैंड के गे (Image Source: Google)
T20 World Cup 2026 Super 8, England vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टिम सेफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का नवां मुकाबला शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।