टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों पर भारी आर्थिक जुर्माना ठोकने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, कप्तानी में बदलाव और सीनियर खिलाड़ियों पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सलमान आगा की अगुवाई में उतरी टीम से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। भारत के खिलाफ करारी हार और सुपर 8 में कमजोर खेल के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सख्त कदम उठाने की तैयारी में बताया जा रहा है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का आर्थिक जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान ने ग्रुप चरण में नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका को हराकर सुपर 8 में जगह बनाई थी। हालांकि सुपर 8 में उसका पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। अंतिम मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना जरूरी था। टीम लक्ष्य का बचाव तो कर पाई, लेकिन अपेक्षित रनरेट हासिल नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
FINE FOR PAKISTANI PLAYERS. PCB set to take a fine of 50 Lakh from each player for their incompetence at the T20 World Cup. (Express Tribune). pic.twitter.com/NJd9892GO Mufaddal Vohra (mufaddal_vohra) March 2, 2026