Yuvraj Singh (Google Search)
नई दिल्ली, 14 मई| भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने हरभजन सिंह का साथ देते हुए पूर्व कोच ग्रैग चैपल को आड़े हाथों लिया है। हरभजन ने भारत के कोच रह चुके चैपल के कार्यकाल को भारतीय क्रिकेट के सबसे बुरे दिनों में बताया था।
चैपल ने एक आर्टिकल में धोनी के बारे में कहा था कि वह धोनी को गेंद को नीचे रखकर मारने की सलाह देते थे।
इसके बाद हरभजन ने ट्वीट किया था, "उन्होंने धोनी से गेंद को नीचे रखकर मारने की सलाह दी क्योंकि कोच उस समय सभी को स्टेडियम के बाहर भेज रहे थे। वह अलग ही गेम खेल रहे थे।"