T20 World Cup 2026, Scotland vs Nepal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। जोन्स ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा और ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ अहम साझेदारी भी निभाई। हालांकि मध्य और अंतिम ओवरों में नेपाली गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। लगातार विकेट गिरने से स्कॉटलैंड बड़ा स्कोर बनाने से चूक गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
स्कॉटलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 60 गेंदों में 80 रन जोड़े। मुन्से ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि जोन्स ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 71 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोन्स ने इस दौरान ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। मैकमुलेन ने 19 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।