आईपीएल 2026 शुरु होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और विराट कोहली मैदान के साथ-साथ ऑफ फील्ड तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार बल्लेबाज ने लीग की शुरुआत से पहले नया स्टाइलिश हेयरकट कराया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान पर नेट्स में पसीना बहाने के साथ-साथ वह ऑफ फील्ड भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। इसी बीच कोहली का नया स्टाइलिश हेयरकट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार बल्लेबाज ने मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जॉर्डन टबैकमेन से नया हेयरकट कराया। जॉर्डन ‘द बार्बर क्लब’ नाम के सैलून के मालिक हैं और भारतीय क्रिकेटरों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें विराट कोहली उन्हें बताते नजर आ रहे हैं कि वह अपने बाल किस तरह से कटवाना चाहते हैं।