10 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सर्पोट करने उनका "लकी चार्म" इंग्लैंड पहुंच गया है। धोनी का ये लकी चार्म कोई और नहीं बल्कि उनकी प्यारी बेटी जीवा है।
धोनी की वाइफ साक्षी और बेटी जीवा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऑफ डे था। इस दौरान कई खिलाड़ी बाहर घूमने के लिए निकले तो वहीं धोनी ने अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
साक्षी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा और पति एमएस धोनी के साथ वाली फोटो अपलोड की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया “फैमली टाइम।”
इससे पहले उन्होंने फ्लाइट के दौरान की एक फोटो भी अपलोड की थी।