एसेक्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर रॉबिन दास को रेप के दो मामलों में 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा। दास को 27 अगस्त, 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
24 साल के दास पर मार्च 2024 में ब्रिक्सटन में एक महिला के साथ रेप का आरोप है। रॉबिन पर 23 जुलाई को चार्ज लगाया गया। दास पर चार्ज इस सीजन में टीम के लिए खेलने के उनके एकमात्र मैच के दो दिन बाद लगाया गया। वह वन-डे कप में मिडिलसेक्स के खिलाफ खेले थे। रेप के चार्ज के बाद एसेक्स ने रॉबिन को सस्पेंड कर दिया था।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, "क्वींस रोड, वॉल्थम फॉरेस्ट के रॉबिन दास पर 23 जुलाई 2026 को रेप के दो मामलों में चार्ज लगाया गया था। ये चार्ज 30 मार्च 2024 को ब्रिक्सटन में एक महिला के रेप की रिपोर्ट और 27 अगस्त 2025 को उनकी गिरफ्तारी के बाद लगाए गए। महिला को विशेषज्ञ अधिकारियों की मदद मिल रही है।"