Kuldeep Yadav Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) खेली जाएगी। गौरतलब है इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं। दरअसल, उनके पास अनिल कुंबले (Anil Kumble) जैसे दिग्गज की एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।
कुलदीव यादव रचेंगे इतिहास: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव एक बेहद अनुभवी और काबिल गेंदबाज़ हैं, जो कि देश के लिए 121 वनडे में 194 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि कुलदीप के पास वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 6 विकेट लेने अपने 200 वनडे विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है। वो ऐसा करके भारत के लिए ODI में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे स्पिन गेंदबाज़ बन सकते हैं।
गौरतलब है कि अब तक सिर्फ महान अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ने ही बतौर भारतीय स्पिनर ODI में 200 या उससे ज्याता विकेट लेने का कारनामा किया है। कुलदीप यादव इसी एलीट रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बनने की दहलीज पर खड़े हैं। बताते चलें भारत के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट (स्पिनर और तेज गेंदबाज़ दोनों को मिलाकर) लेने का महारिकॉर्ड दिग्गज अनिल कुंबे के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 334 विकेट चटकाए हैं।