एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ग्रुप बी के एक मैच में कमजोर मानी जा रही मलेशिया ने हांगकांग, चीन को 8 विकेट से हरा दिया। मलेशिया की जीत ने क्रिकेट फैंस को चौंकाया है और इस टीम के सुनहरे भविष्य के संकेत भी दिए हैं।
हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। हांगकांग 20 ओवर में 9 विकेट पर 81 रन ही बना सकी। टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिव माथुर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। शिव ने 39 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज निजाकत खान ने 14 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। दसवें नंबर पर आए हसन खान मोहम्मद ने नाबाद 13 रन बनाए।
मलेशिया के लिए पवनदीप सिंह और मुहम्मद अमीर अजीम ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा, सैयद अजीज मुबारक, मुहम्मद वाकिफ और विरनदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिए।