Ajinkya Rahane Retirement: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane Retirement)
Ajinkya Rahane Retirement:: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने गुरुवार, 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी।
अजिंक्य रहाणे ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "कैप 278 साइनिंग ऑफ। इतने वर्षों तक आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने साल 2023 में देश के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था जिसमें प्रदर्शन ना करने के बाद उन्हें टीम से अलग कर दिया गया। इसी मुकाबले के बाद ही उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे बंद हो गए।