Chennai Super Kings Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच मंगलवार, 05 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रामकृष्ण घोष हुए टूर्नामेंट से बाहर: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में महाराष्ट्र के 28 साल के तेज गेंदबाज़ रामकृष्ण घोष को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था जो कि अपने डेब्यू मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गए और अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें MI के खिलाफ फील्डिंग करते हुए दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 24 रन देकर 1 विकेट झटका।
आकाश मधवाल को मिल सकता है मौका: चेन्नई की टीम रामकृष्ण घोष की जगह अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में अब उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल को शामिल कर सकती है। 32 साल के आकाश एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं जो कि डेथ ओवर्स में डैडली यॉर्कर डालने की काबिलियत रखते हैं। उनके नाम 56 टी20 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं।