3 हार के बाद उदास दिखे हार्दिक पांड्या, डगआउट में जाकर अंबाती रायडू ने ऐसे किया चीयर, देखें VIDEO (Image Source: Twitter)
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी निराश कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चीयर करते हुए नजर आए। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की है।
मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी। फिर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का मुंह देखना पड़ा।
मैच के बाद रायडू ने मुंबई इंडियंस के डगआउट में जाकर निराश हार्दिक पांड्या से बात की। इस दौरान हार्दिक काफी शांत और अंत में थोड़े इमोशनल लगे।
बता दें कि रायडू आईपीएल 2024 में कमेंट्री टीम का हिस्सा है।
#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @hardikpandya7 pic.twitter.com/k3YSlofEdV
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 2, 2024