Ambati Rayudu Picks Mumbai Indians Probable 11: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। रायडू ने मुंबई की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को ही चुना है उन्हें भरोसा है कि बाकी 8 भारतीय खिलाड़ी इस टीम की नैय्या पार लगा सकते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रायडू ने अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया। मुंबई के ओपनर्स के रूप में रायडू ने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन को चुना है। जबकि नंबर तीन, चार और पांच के लिए उन्होंने तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को चुना है। नंबर 6 पर उन्होंने युवा नमन धीर पर भरोसा जताया है जबकि नंबर सात के लिए उनकी पसंद न्यूजीलैंड के लिमिटेड ओवर्स कप्तान मिचेल सैंटनर हैं।
इसके बाद उन्होंने तीन तेज़ गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को चुना है। जबकि 11ेृवें प्लेयर और इम्पैक्ट प्लेयर के लिए उन्होंने कंडीशंस के हिसाब से प्लेयर का चुनाव करने की सलाह दी। खैर, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई की टीम मैनेजमेंट भी रायडू द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन के साथ जाती है या वो कुछ अन्य प्लेयर्स पर भरोसा जताते हैं।
Who will join @mipaltan's OG core in their XI?
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 16, 2025
Here's #AmbatiRayudu sharing his probable Playing XI for #MI. Share yours too #IPLonJioStar TATA IPL 2025 | #CSKvMI, SUN, 23rd MAR, 6:30 PM | LIVE on JioHotstar & Star Sports Network! pic.twitter.com/Huoxfuh6QD