West Indies vs Sri Lanka 1st Test: वेस्टइंडीज के आमिर जंगू (Amir Jangoo) औऱ रोस्टन चेज (Roston Chase) ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार रिकॉर्ड बना दिया। टॉप स्कोरर रहे जंगू ने 373 गेंदों में 233 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं चेज ने 324 गेंदों में 13 चौकों और 2 छ्क्कों की बदौलत 194 रन बनाए।
जंगू औऱ चेज ने मिलकर छठे विकेट के लिए 602 गेंदो में 401 रन की विशाल साझेदारी की। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में इससे पहले कभी छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए 400 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी नहीं हुई थी।
इससे पहले यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में 399 रन की साझेदारी की थी।