Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: अमित मिश्रा के चौके ने बरपाया मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर, दिल्ली कैपिटल्स को मिला महज 138 रनों का टारगेट

स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 137 रनों पर रोक लिया। मुंबई ने इस मुकाबले में

IANS News
By IANS News April 20, 2021 • 21:39 PM
Cricket Image for Amit Mishras Bowling Havoc On Mumbais Batsmen Delhi Capitals Got A Target Of Just
Cricket Image for Amit Mishras Bowling Havoc On Mumbais Batsmen Delhi Capitals Got A Target Of Just (Amit Mishra (Image Source: Google))
Advertisement

स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 137 रनों पर रोक लिया।

मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिश्रा के अलावा आवेश खान ने दो विकेट लिए जबकि ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस और कैगिसो रबादा ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्विंटन डी कॉक (1) का विकेट कुल नौ रन के योग पर गंवा दिया। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए।

इसके बाद रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मिश्रा ने उन्हें आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। इसी ओवर में मिश्रा ने नए बल्लेबाज के रूप में उतरे हार्दिक पांड्या को खाता खोले बिना आउट किया। हार्दिक के बाद क्रुणाल पांड्या को ललित ने अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने पांच गेंदें खेल एक रन बनाए।

Trending



Read More

Cricket Scorecard

Advertisement