MLC 2026, Los Angeles Knight Riders vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में आंद्रे रसेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह सिर्फ बड़े-बड़े छक्के लगाने में ही नहीं, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ऐसी यॉर्कर फेंकी, जिसे खेलना शायद किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकता था।
मेजर लीग क्रिकेट 2026 का 24वां लीग मुकाबला शुक्रवार (10 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में वाशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
वाशिंगटन फ्रीडम 193 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती जा रही थी। इसी बीच पारी के 18वें ओवर में रसेल गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ऐसी यॉर्कर डाली, जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए।