Andy Flower इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनेंगे या नहीं, दिग्गज ने खुद सुनाया फैसला (Image Source: Google)
जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी कोच एंडी फ्लावर ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। फ्लावर ने इस पद को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की समेत अधिकारियों से कई दौर की बातचीत की, लेकिन उन्होंने इस भूमिका को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया।
वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के हेड कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहना चाहते हैं। ऐसे में अब ईसीबी को नए कोच की तलाश जारी रहेगी।
लंदन स्पिरिट के मीडिया डे पर फ्लावर ने कहा, "मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि मैं अभी जो काम कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं... मैं अपने काम से पूरी तरह सहज हूं।”