Annabel Sutherland ने शतक की हैट्रिक से बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिक (Image Source: AFP)
Australia Women vs India Women, Only Test: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ( Annabel Sutherland) ने भारत के खिलाफ पर्थ के वाका ग्राउंड में जारी एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शानदार पारी से इतिहास रच दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरी सदरलैंड ने 171 गेंदों में 129 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके जड़े।
24 साल के सदरलैंड का यह चौथा टेस्ट शतक है और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई है।
वहीं यह पिछली तीन पारियों में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। सदरलैंड दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने लगातार तीन पारियों में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। पिछली सात पारियों में यह उनका चौथा सैकड़ा है।