Anshul Kamboj Bowled Henry Nicholls Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। अंशुल ने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) को अपनी एक शानदार गेंद से चकमा दिया जिसके बाद कीवी बैटर अपना विकेट बचा नहीं पाया और क्लीन बोल्ड हो गया।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में घटी। Indian Captain शुभमन गिल ने अंशुल को तीसरे गेंदबाज़ों के तौर पर इस्तेमाल किया। इसी की चौथी गेंद पर अंशुल ने निकोल्स को बोल्ड करके टीम इंडिया को सफलता दिलाई। उन्होंने राउंड दे विकेट से लेंथ बॉल की जिसे निकोल्स संभाल नहीं पाए।
अंशुल की गेंद पिच से टकराकर अंदर की तरफ आई जिस पर निकोल्स ने डिफेंड करके बॉल को रोकने की कोशिश की। इसी कोशिश में वो असफल हुए। इसके बाद होना क्या था, AK47 (अंशुल कंबोज जर्सी नंबर-47) की बॉल निकोल्स के बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर जमीन से लगकर सीधा स्टंप्स पर लगी।