गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम अपने घर में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पा रही है। शुरुआती 2 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया के लिए अब फाइनल खेलना एक सपने की तरह लगने लगा है।
भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस बदलाव का असर टीम के प्रदर्शन और परिणाम पर दिख रहा है। कभी अपने घर में टेस्ट में अजेय मानी जाने वाली भारतीय न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न सिर्फ सीरीज हार रही है, बल्कि सीरीज के सभी मैच गंवा रही है। विदेशों में भी टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट आई है।
बल्लेबाजी, हो या गेंदबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण, खेल के तीनों विभागों में भारतीय टीम संघर्ष के दौर से गुजर रही है। यह स्थिति गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद ज्यादा देखने को मिली है।