दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनुकूल रॉय ने फील्डिंग से ऐसा कमाल दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बाउंड्री लाइन के पास दौड़ते हुए उन्होंने शानदार कैच लपका और अक्षर पटेल की पारी खत्म कर दी। इस कैच में उनका बैलेंस और कंट्रोल देखने लायक था।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने अपनी फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास शानदार कैच पकड़कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को पवेलियन भेज दिया।
दिल्ली की पारी का 19वां ओवर वैभव अरोड़ा डाल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने स्लोअर बॉल को डीप मिडविकेट की तरफ पुल करने की कोशिश की। गेंद हवा में गई और ऐसा लग रहा था कि यह आसानी से बाउंड्री के पार चली जाएगी।