Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुष्का शर्मा बनेगी विराट कोहली की दुल्हनियां

10 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के सबसे सफलतम बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बड़ी खुशी दस्तक देने वाली है।  वेबसाइट India.com में छपी खबर के अनुसार विराट कोहली अपनी प्रमिका अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में जल्द

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 10, 2016 • 21:16 PM
विराट कोहली की बनेगी दुल्हनियां अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की बनेगी दुल्हनियां अनुष्का शर्मा ()
Advertisement

10 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के सबसे सफलतम बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बड़ी खुशी दस्तक देने वाली है।  वेबसाइट India.com में छपी खबर के अनुसार विराट कोहली अपनी प्रमिका अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंधने वाले हैं। सूत्रों के खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा इसी वजह से सुल्तान फिल्म की शुटिंग खत्म करके सीधे दिल्ली में कोहली के घर पहुंच गई हैं। जहां अनुष्का शर्मा विराट की मम्मी के साथ मुलाकात कर रही हैं।

विराट कोहली के परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों कपल्स एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए साथ निकल पड़े। हालांकि दोनों कहां घूमने गए किसी को खबर नहीं लगी।

Trending


आपको बता दें कि एक समय यह खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मी करियर पर फोकस करना चाहती हैं जिसकी वजह से कोहली से शादी करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से दोंनो के बीच ब्रेकअप की खबरें आ गई थी।

लेकिन वर्ल्ड टी- 20 में कमाल का खेल दिखाने के बाद कोहली और अनुष्का एक बार फिर से करीब आ गए और दोनों ने फिर से साथ रहने का मन बना लिया है औऱ साथ ही दोनों एक दूसरे से शादी के मुद्दे पर भी फैसले ले लिए हैं।

अब देखना होगा कि कब कोहली अपनी शादी का ऐलान दुनिया के सामने करते हैं। हालांकि इस खबर पर कोहली और अनुष्का के तरफ से कोई पुख्ता बयान नहीं आया है। लेकिन कहीं ना कहीं कोहली फैन्स चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द सुल्तान की सुल्तानी को अपनी दुल्हनियां बना लें।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS