टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई सभी कप्तानों की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट के दौरान सूर्यकुमार यादव का मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। रोहित शर्मा के मशहूर डायलॉग की नकल करते हुए SKY ने फैंस को खूब हंसाया, जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने मजाकिया अंदाज से सोशल मीडिया पर खूब महफिल लूटी। सभी टीमों के कप्तानों की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट के दौरान SKY ने रोहित शर्मा की मशहूर ऑन-फील्ड चेतावनी की नकल करते हुए ऐसा अंदाज दिखाया कि हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया।
दरअसल, एक फैन सेल्फी लेने आया तो सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के अंदाज में कहा, “अभी लेगा क्या?” इसके बाद उन्होंने ‘हिटमैन’ की आवाज में मशहूर डायलॉग दोहराया, “अरे तू गार्डन में घूमना बंद कर पहले।” यह सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।