Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और अपने पहले ही ओवर में टिम सेफर्ट (Tim Seifert) को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर टिम सेफर्ट का विकेट चकाया और इसी के साथ एक साथ रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन हासिल की।
ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में घटी। Indian Captain श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह को अटैक पर लगाया था। वो अपना पहला ही ओवर कर रहे थे जिसकी दूसरी गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को फंसाया। अर्शदीप ने गेंद को सेफर्ट से दूर बाहर की ओर स्विंग किया। बल्लेबाज़ ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगने से गेंद हवा में पॉइंट की दिशा में चली गई।
इसके बाद अक्षर पटेल एक्शन में आए जिन्होंने गेंद के नीचे आकर अपने साथियों को दूर रहने का इशारा किया और शानदार कैच लपक लिया। आप नीचे सेफर्ट के विकेट का वीडियो देख सकते हो। याद दिला कि क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND2 2nd T20) में भी अर्शदीप सिंह ने ही टिम सेफर्ट का विकेट चटकाया था। सेफर्ट, अर्शदीप के सामने सिर्फ 11 की औसत रखते हैं।