Arshdeep Singh Unwanted Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बीते शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG के खिलाफ बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की और सिर्फ तीन ओवर में 52 रन लुटा दिए। गौरतलब है कि अब अर्शदीप के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो कि कोई भी गेंदबाज़ नहीं बनाना चाहेगा।
दरअसल, लखनऊ में 52 रन लुटाने के साथ, अर्शदीप सिंह साल 2026 के IPL में अब तक 14 मैचों में 541 रन दे चुके हैं। इसी के साथ अब वो IPL के 19 साल के इतिहास के ऐसे पहले गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने IPL के तीन लगातार सीजन में 500 प्लस रन खर्चे हो। याद दिला दें कि उन्होंने साल 2025 के IPL में 17 मैचों में 518 रन दिए थे और साल 2024 के IPL में 505 रन लुटाए थे।
इतना ही नहीं, 27 साल के अर्शदीप पंजाब किंग्स के ऐसे पहले बॉलर भी बन गए हैं, जिन्होंने सात बार अपने स्पेल में 50 प्लस रन खर्चे हैं। उनके बाद इस अनचाही रिकॉर्ड में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन हैं, जिन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए चार बार 50 प्लस रन दिए।