आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच में मुंबई की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई को पावरप्ले में सिर्फ 2 गेंदों में 2 झटके दे डाले।
अर्शदीप ने पहले तो पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रयान रिकल्टन को चारों खाने चित्त करते हुए आउट किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस की दुनिया हिला दी। रिकल्टन का विकेट लेते ही अर्शदीप ने आईपीएल करियर में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। उनके इन दो विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#MI in trouble
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
Arshdeep Singh with wickets in his second over
Updates https://t.co/Fn2dxJ4zYR#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6zPnONpClJ
इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स बगैर किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मिचेल सेंटनर की जगह मयंक रावत को मौका दिया गया है, जबकि चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर क्विंटन डी कॉक प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की इस सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम पहले चार मुकाबलों में तीन मैच हार चुकी है और सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर 7 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।