Asia Cup 2025: पाकिस्तान के गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, श्रीलंका दे पाई केवल 134 रन का लक्ष्य (Image Source: X)
Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2025: मंगलवार (23 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवर में 133 रन तक सीमित किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट झटके। कामिंडू मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 50 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद निसांका को 7 रन पर आउट किया गया। कुलस परेरा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
आठवें ओवर में हुसैन तलत ने कप्तान चरित असलांका (20) और दासुन शनाका (0) को पवेलियन भेजते हुए श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। वानिंदु हसरंगा केवल 13 रन बना सके।