श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में मिली हार को पाकिस्तानी फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। फैंस और पाकिस्तानी क्रिकेट पंडित बाबर आज़म की टीम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक मूमेंट्स देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा आया जिसे भारतीय फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो तब का है जब रिजवान क्रीज पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और जैसे ही वो छक्का लगाते हैं तो एक पाकिस्तानी फैन वहां खड़े हुए श्रीलंकाई फैन से पंगा लेते हुए उसे चिढ़ा रहा होता है। इसके बाद कुछ पल बाद रिजवान आउट हो जाते हैं और फिर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो शायद ही किसी फैन ने सोचा हो।
ये पाकिस्तान फैन श्रीलंका की जर्सी पहने जिस फैन को चिढ़ा रहा था वो दरअसल एक भारतीय था। क्योंकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय फैंस को इंडियन जर्सी पहनकर जाने की इज़ाजत नहीं थी इसलिए इस फैन ने श्रीलंका की जर्सी पहनकर एंट्री की और अंदर ऐसे व्यवहार किया जैसे वो श्रीलंका का फैन हो और जब रिजवान आउट हुए तो इस इंडियन ने श्रीलंका की जर्सी उतार दी और फिर नीचे एक इंडियन जर्सी देखने को मिली।
Indian Fan in Yesterday's Match #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/ZmTkH1nYWu
— Cricpedia (@_Cricpedia) September 12, 2022