एशियन गेम्स: खेल मंत्रालय ने 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया, जानिए भारतीय दल में होंगे कितने एथलीट? (एशियन गेम्स: खेल मंत्रालय ने 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया, जानिए भारतीय दल में होंगे कितने एथलीट?)
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एशियन गेम्स के लिए 492 खिलाड़ियों की सूची में 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिससे एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल बढ़कर 768 सदस्य हो गया।
एशियन गेम्स 2026 में 503 खिलाड़ी (269 पुरुष और 234 महिला) शामिल हैं। 246 टीम अधिकारी/सपोर्ट स्टाफ और 19 दल के कर्मचारी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो महाद्वीपीय खेलों में 36 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।
मंत्रालय ने इन खेलों के लिए एथलेटिक्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) और सर्फिंग जैसे खेलों के एथलीट्स को शामिल किया। एशियन गेम्स में सर्फिंग की भी शुरुआत हो रही है, जिसमें चार खिलाड़ी (किशोर कुमार, शिवराज, कमाली और शुगर शांति) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खेलों में एमएमए की भी शुरुआत हो रही है।