भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) का लंबा इंतज़ार भी खत्म हुआ है। वो आज अपने इंटरनेशनल करियर का तीसरा मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने टिम सेफर्ट (Tim Seifert) का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। ये आकिब के इंटरनेशनल करियर का भी पहला विकेट है। वो अपने शुरुआती दो ODI मुकाबलों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
अंशुल कंबोज ने पकड़ा बवाल कैच: वेलिंगटन ODI में Indian Captain शुभमन गिल ने आकिब नबी को नई गेंद सौंपी। वो टीम इंडिया के लिए दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को आईना दिखाया। उन्होंने शुरुआती चार गेंद डॉट डिलीवर की। इससे टिम सेफर्ट पर दबाव बन गया।
इसके बाद आकिब ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर फेंकी जो कि पिच से टकराकर सेफर्ट के लिए अंदर की तरफ गई। इस पर सेफर्ट ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। वो इसे ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद हवा में उछल गई। इसी मौके पर मिड-ऑन पर मौजूद अंशुल कंबोज ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।