AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार (13 अगस्त) से खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई।
यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान स्टार्क के 21वें ओवर में देखने को मिली। स्टार्क ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसे मिराज ने पॉइंट की दिशा में खेल दिया और सिंगल पूरा करने के लिए तेजी से पिच के बीच से दौड़ते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे।
मिराज का इस तरह पिच के बीच से रन भागना स्टार्क को पसंद नहीं आया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने उन्हें पिच से हटने के लिए कहा। स्टार्क को मिराज से यह कहते हुए सुना गया कि वह पिच से बाहर रहें और यह उनका क्षेत्र नहीं है।