AUS vs BAN 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई मजबूत पकड़, 228 रन से पिछड़ने के बाद गव (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh, 1st Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। अभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश से 67 रन पीछे है।
दिन के अंत पर कैमरून ग्रीन 43 रन और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 37 रन के कुल स्कोर तक जेक वेदरल्ड (0) औऱ ट्रैविस हेड (17) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई।
मिडल ऑर्डर में स्टीव स्मिथ 88 गेंदों में 44 रन और मार्नस लाबुशेन ने 59 गेंदों में 31 रन को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके।