BAN vs AUS: Matt Renshaw का बल्ले और गेंद से कमाल,ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हराकर (Image Source: X.Com (Twitter))
Bangladesh vs Australia, 2nd T20I: मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) की ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (19 जून) को चटगांव में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। रेनशॉ ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इशके अलावा टिम डेविड ने 25 गेंदों में 2 चौके औऱ 4 छक्के जड़कर 45 रन की पारी केली।
बांग्लादेश के लिए नसुम अहमद ने 2 विकेट, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमामन और अब्दुल गफ्फार सकलेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।