AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदकर सीरीज की ड्रॉ, 2 दिन मे (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Report: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में बांग्लादेश को एक पारी औऱ 51 रनों से हरा दिया। दो दिन के अंदर ये मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ कर खत्म की।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे स्टार्क, जिन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। नजमुल हुसैन शांतो 31 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 29 रन के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा नहीं छू सका।