जोश हेजलवुड का T20 World Cup 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर होना तय, रिजर्व के तौर पर ये गेंदबाज आया (Image Source: AFP)
Australia Team For T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) टी-20 वर्ल्ड कप के शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं और फिलहाल वह सिडनी में ही मौजूद हैं और अकिलीज़ की परेशानी के बाद रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में सीन एबॉट (Sean Abbott) को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।\
ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस औऱ टिम डेविड मंगलवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ेगें जो पाकिस्तान दौरे से वहां पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना है और टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगे।
हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से बाहर हो गए थे और फिर रिहैब के दौरान उन्हें अकिलीज़ की समस्या हो गई।