टूट गया कपिल देव का महारिकॉर्ड, Mitchell Starc ने डार्विन टेस्ट में रच डाला इतिहास (Image Source: Google)
Australia vs Bangladesh, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान भारत के पूर्व कप्तान औऱ महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दूसरे दिन के खेल के दौरान स्टार्क ने बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को अपना शिकार बनाया। 12 गेंदों का सामना करने के बाद भी लिटन अपना खाता नहीं खोल पाए।
लिटन के विकेट के साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल को पछाड़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 106वां टेस्ट खेल रहे स्टार्क का यह 435वां विकेट था, वहीं कपिल के नाम 131 टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं।