SA vs AUS:Mitchell Strac World Record बनाने की दहलीज पर, 3 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास (Australia Pacer Mitchell Strac)
South Africa vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के पास रविवार (27 सितंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में होने वाले दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 वनडे विकेट
स्टार्क ने अभी तक वनडे में 131 मैच की 131 पारियों में 247 विकेट लिए हैं। अगर वह 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगे।