Australia vs India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की कमी भर पाना तकरीबन नामुमकिन है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे कैप्टन कूल की यादें ताजा हो गई हैं। ऐसा नहीं है कि केवल फैंस ही धोनी को मिस कर रहे हैं भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी धोनी को काफी मिस कर रहे हैं।
दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के फैंस थाला धोनी को काफी मिस कर रहे थे। फैंस धोनी की याद में मैदान पर साइन बोर्ड पर 'मिस यू धोनी' लिखकर आए थे। मैच में जब विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तब उनकी नजर उस साइन बोर्ड पर पड़ी। उस साइन बोर्ड को देखकर कोहली का रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है।
विराट कोहली इमोशनल नजर आए और फैंस को इशारा करते हुए बताया कि वह भी धोनी को काफी मिस कर रहे हैं। विराट कोहली का ग्राउंड पर ऐसा रिएक्शन देखकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है वहीं कोहली के रिएक्शन का यह वीडियो सोशल मीडया पर काफी वायरल भी हो रहा है। बता दें कि 8 दिंसबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है।
Even @imVkohli Too Miss Our Master @msdhoni#MSDhoni | #Dhoniforlife @DhoniArmyTN | @TeluguMSDians pic.twitter.com/gW5d4pjTKt
— MSD Kingdom™ (@MSDKingdom) December 7, 2020