AUS vs OMN Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान! यहां देखें संभावित XI, प (AUS vs OMN Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026)
Australia vs Oman Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला शुक्रवार, 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2024 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 165 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए ओमान पर 39 रनों से जीत हासिल की थी। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार प्रदर्शन किया था और 36 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी करके 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
AUS vs OMN, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी