Australia Women vs India Women: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर एक दर्दनाक वाक्या घटा है। ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी सोफी मोलिनक्स मुंह पर गेंद लगने के बाद खून की उल्टी करती हुई नजर आईं। सोफी मोलिनक्स के साथ यह दिल दहला देने वाला वाक्या टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान हुआ।
39वें ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति शर्मा ने सदरलैंड की शॉर्ट बॉल पर पुल करने की कोशिश की। टॉप-एज लगा और गेंद फाइन लेग की दिशा में गई। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहीं स्टेला कैम्पबेल जोर से गेंद फेंकती है बॉल बाउंस करती है और गेंद को रोकने की कोशिश में सोफी मोलिनक्स खुदको घायल कर बैठती हैं।
Sophie Molineux is off the field and getting checked out after copping a nasty bouncing ball to the mouth #AUSvIND pic.twitter.com/fnvTmHPL0p
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 26, 2021
सोफी मोलिनक्स के मुंह पर जैसे ही गेंद लगती है वैसे ही साथी खिलाड़ी उनके पास इक्ट्ठा हो जाते हैं। इस दौरान सोफी मोलिनक्स काफी ज्यादा असहज नजर आती हैं और उनके मुंह से खून निकलता हुआ नजर आता है। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया जाता है। हालांकि, कुछ देर बार होठों को सील किए हुए पट्टी लपेटकर उन्हें मैदान पर दोबारा आते हुए देखा गया।
Sophie Molineux's newest decorations after being off the field earlier#AUSvIND pic.twitter.com/QMTsb01uaN
— 7Cricket (@7Cricket) September 26, 2021