Axar Patel Record: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) शुक्रवार, 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20 Series) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। गौरतलब है कि अक्षर पटेल के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक कोई भी स्पिन गेंदबाज़ नहीं कर पाया है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय अक्षर मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 94 टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट और 702 रन दर्ज हैं। यहां से वो आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में अगर तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वो इस फॉर्मेट में अपने 100 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज़ बन जाएंगे।
भारत में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़
- अक्षर पटेल - 94 मैचों में 97 विकेट
- युजवेंद्र चहल - 80 मैचों में 96 विकेट
- कुलदीप यादव - 54 मैचों में 95 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती - 45 मैचों में 73 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 65 मैचों में 72 विकेट