आईपीएल 2026 से पहले हुए कप्तानों के फोटोशूट में एक मजेदार पल देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कप्तान रजत पाटीदार को ‘धुरंधर बॉय’ कहकर छेड़ दिया। उनके हेयरस्टाइल को लेकर किया गया यह मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब फैंस भी इस पल को लेकर खूब मजे ले रहे हैं।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बुधवार (25 मार्च) को मुंबई में हुए कप्तानों के फोटोशूट के दौरान एक हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल देखने को मिला। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के नए हेयरस्टाइल पर चुटकी ली।
दरअसल, रजत पाटीदार इस फोटोशूट में लंबे बालों के नए लुक में नजर आए, जो बॉलीवुड स्टार एक्टर रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ वाले स्टाइल से काफी मिलता-जुलता था। इसी पर अक्षर पटेल ने मजाक करते हुए उन्हें ‘धुरंधर बॉय’ कह दिया। यह सुनकर पाटीदार मुस्कुरा दिए और उन्होंने इस मजाक को बड़े ही कूल अंदाज में लिया।