पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी कुछ खास नहीं रही। श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरे बाबर कायदे आजम ट्रॉफी (Quaid-e-Azam Trophy) में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
लाहौर व्हाइट्स की ओर से FATA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए। दूसरी पारी में आउट होने के बाद बाबर काफी निराश नजर आए और ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा।
दूसरी पारी में बाबर 77 गेंदों पर 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान फाटा के गेंदबाज शाहिद अजीज ने ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ लेंथ गेंद फेंकी, जो पिच पर पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली। यह ऐसी गेंद थी जिसे बाबर आसानी से छोड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे खेलने का फैसला किया।