PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की खराब फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर बाबर का बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस बार श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) ने अपनी शानदार इनस्विंग गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
बाबर का विकेट पाकिस्तान की पहली पारी के 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। लाहिरू कुमारा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई। बाबर को शुरुआत में लगा कि गेंद उनके बल्ले से दूर निकल जाएगी और उन्होंने उसे छोड़ने का फैसला किया, लेकिन गेंद ने आखिरी समय पर अपना रुख बदला और उनके बल्ले तथा पैड के बीच से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई।
VIDEO:
Greatest leave of the 21st century by Babar Azam https://t.co/JihlLCcVaU
Troll cricket unlimitedd (TUnlimitedd) November 17, 2026