ENG VS PAK Test: Babar Azam को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वार्मअप मैच में उंगली पर चोट ल (Image Source: X)
ENG VS PAK Test: इंग्लैंड के खिलाफ अगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
दरअसल, पाकिस्तान टीम इस समय प्रोफेशनल काउंटी क्लब (PCC) सेलेक्ट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेले रही है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (14 अगस्त) को बाबर को एक तेज गेंद सीधे उंगली पर लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन ने बाबर को एक तेज गेंद फेंकी, जो सीधे उनकी उंगली पर जा लगी। गेंद लगते ही बाबर दर्द में नजर आए और उन्होंने अपना बल्ला भी नीचे छोड़ दिया।