पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रन बनाकर ढेर हो गई।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया है। मैच के बाद कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए थे और हम हालात का फायदा उठाना चाहते थे। हमने कंडिशंस का सही इस्तेमाल किया और शुरुआत में जल्दी विकेट चटकाए, और हम उन्हें 290 रनों पर रोकने में सफल रहे। हालांकि, बैटिंग में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी पारी में भी हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। खासतौर पर मोहम्मद अब्बास ने बेहतरीन स्पेल डाला और 5 विकेट चटकाए। हालांकि, एक बार फिर हमारी बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। सऊद शकील जिस तरह से खेल रहे थे, वह अपनी क्लास और समर्पण दिखा रहे थे।"