विराट कोहली का T20I World Record टूटा, बाबर आजम इस लिस्ट में निकले आगे (Image Source: Google)
Pakistan vs Australia 3rd T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (1 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतकीय पारी खेली। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए बाबर ने 36 गेंदों में 138.89 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
इस पार के साथ ही बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। बाबर के अब 139 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 132 पारियों में 39 अर्धशतक हो गए हैं।
इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। जिनके नाम 125 मैच की 117 पारियों में 38 अर्धशतक दर्ज हैं।